बीना: खुरई रोड पर ट्रक से टकराने से बाइक सवार की मौत
Bina, Sagar | Oct 21, 2026 शिवप्रसाद पिता अयोध्या प्रसाद भार्गव हाल निवासी नानक वार्ड जो मोटरसाइकिल से झांकियां देखने गए थे। तभी मंगलवार की खुरई रोड वन विभाग के पास नो एंट्री के कारण सड़क पर खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई, टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में समाजसेवी हन्नू राजपूत ने ई रिक्शा चालक की मदद से तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टर ने मृत घोषित किया।