नबीनगर प्रखंड के सिमरी धमनी पंचायत अंतर्गत ग्राम धमनी में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय के भवन निर्माण का शिलान्यास विधानसभा के विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह के द्वारा पूजन पाठ के साथ किया गया। विधायक ने कहा कि अतिशीघ्र नवसृजित प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ होगा।