लक्ष्मणगढ़: अलवर में कच्ची दीवार गिरने से युवक गंभीर घायल, ट्रॉमा वार्ड में इलाज जारी
अलवर। लक्ष्मणगढ़ के बरखड़ा गांव में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के पास खड़े जगदीश कुमार मलबे में दबकर गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने उसे मालाखेड़ा अस्पताल पहुंचाया जहां से हालत गंभीर होने पर अलवर जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड रेफर किया गया।