सदर: शंकर भगवान पर विवादित बयान से भड़का आक्रोश, हजरतगंज में मौलाना जरजिस का पुतला फूंका
Sadar, Lucknow | Jul 31, 2026 लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गौ सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौलाना जरजिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मौलाना का पुतला फूंककर विरोध जताया और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठन का आरोप है कि मौलाना ने पहले श्रीकृष्ण और अब भगवान शंकर पर विवादित टिप्पणी कर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया है।