गुमला: कुरुमगढ़ में युवक की पत्थर से कूचकर हत्या, सरहुल देखने निकला था
Gumla, Gumla | Apr 12, 2026 कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के सिविल गांव स्थित सिविल घुटू टंगरी जंगल के पास एक 21 वर्षीय युवक की पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दुंदुरिया स्थित बैंक कॉलोनी निवासी बजरंग उरांव के रूप में हुई है।शनिवार को ग्रामीणों ने जंगल के पास एक युवक का शव देखा।11 अप्रैल की सुबह वह घर से सरहुल पर्व देखने की बात कहकर निकला था और चैनपुर के सिविल गांव गया था।