कांके: गुरुनानक अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Kanke, Ranchi | Oct 24, 2025 गुरुनानक अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे आक्रोशित परिजनों ने हंगामा किया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा किया। परिवार वालों का कहना है कि अब तक उन्हें शव भी नहीं सौंपा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।