कांके: डोरंडा स्थित जैप वन के शौर्य सभागार में रोजगार मेले का आयोजन किया गया
Kanke, Ranchi | Oct 24, 2025 डोरंडा स्थित जैप वन के शौर्य सभागार में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और रांची विधायक सीपी सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर 187 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिले जिनमें झारखंड सहित कुछ अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी शामिल थे।