कांके: कांके रोड स्थित सीएम आवास में पंजाब के मंत्रियों ने सीएम से की मुलाकात
Kanke, Ranchi | Oct 24, 2025 कांके रोड स्थित सीएम आवास में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे सीएम हेमंत सोरेन से पंजाब के परिवार कल्याण मंत्री डॉ० बलबीर सिंह और आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन को 9वें सिख गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।