बसेड़ी: चार साल से स्कूल के सामने जलभराव, कीचड़ से होकर पढ़ाई करने को मजबूर बच्चे
Baseri, Dholpur | Jul 11, 2026 उपखंड की झील ग्राम पंचायत के कटेलपुरा गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के सामने पिछले चार वर्षों से जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है। हालात यह हैं कि रोजाना छोटे बच्चों को गंदे पानी और कीचड़ से होकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है, जिससे कई विद्यार्थी स्कूल तक नहीं पहुंच पाते।