शाहबाद: ई-रिक्शा के ऊपर नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग, नाबालिग बच्ची के पैर में लगी गोली, दहशत का माहौल
मंझिला थाना क्षेत्र के लोकपुर गांव के पास शुक्रवार को पूर्वान्ह 11:00 ई रिक्शा पर सवार होकर बारात में शामिल होने जा रहे परिजनों के ऊपर नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायर एक नाबालिक बच्ची के पैर में लगा। गोली पैर के आर पार हो गई। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।