फिरोज़ाबाद: ऑर्किड ग्रीन में खेलों का भव्य आयोजन, 15 से 22 दिसंबर तक होगा ऑर्किड कार्निवाल 2.0
ऑर्किड ग्रीन में आयोजित प्रेस वार्ता में ऑर्किड कार्निवाल 2.0 के आयोजन की घोषणा की गई। यह कार्निवाल 15 दिसंबर से 22 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन 15 दिसंबर को शाम 6 बजे नगर विधायक श्री मनीष असिजा करेंगे। कार्निवाल में बैडमिंटन, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, स्नूकर, स्क्वैश, कैरम, शतरंज और वेट लिफ्टिंग जैसे खेलों के टूर्नामेंट होंगे।