DB मॉल के सामने करंट से मौत: आखिर किसकी लापरवाही? ⚠️
भोपाल में रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री एवं अधिवक्ता दिव्यऋषि तिवारी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार के साथ DB मॉल पहुंचे थे। सड़क पार करते समय डिवाइडर पर चढ़ने के दौरान उन्होंने सहारे के लिए एक मेटल पोल पकड़ा, जिसमें करंट उतर आया था। हादसे में उनकी पत्नी भी करंट की चपेट में आईं, लेकिन वह तुरंत अलग हो गईं।
मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने CPR देकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस दर्दनाक घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं—
स्ट्रीट लाइट के खंभे में करंट कैसे आया?
क्या समय पर बिजली व्यवस्था और खंभों की जांच नहीं होती?
अगर लापरवाही हुई है, तो इसकी जवाबदेही किसकी है?
एक परिवार ने अपना सदस्य खो दिया। अब जरूरत है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच हो और अगर किसी की लापरवाही सामने आती �
Huzur, Bhopal | Sep 28, 2026