कालपी: ग्राम इकौना में मंदिर के पास जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला साधु का शव, पुलिस जांच में जुटी
Kalpi, Jalaun | Apr 10, 2026 कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम इकौना में गुरुवार देर रात करीब 10 बजे मंदिर के पास जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में साधु का शव पेड़ से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस कारणों का पता लगाने में जुटी है, मृतक की पहचान 50 बर्षीय ज्योति कमल गुप्ता कालपी के रूप में हुई है।