बुधवार शाम करीब 5 बजे जानकारी मिली कि फुरसतगंज थाना क्षेत्र के निगोहा गांव में लापता किशोरी महिमा का मामला अब भी रहस्य बना हुआ है। 17 नवंबर को गांव के पास बाग में मिले मानव कंकाल के अवशेष, चप्पल व कपड़ों को परिजनों ने महिमा का होने की आशंका जताई थी। पुलिस ने कंकाल और सामान फोरेंसिक जांच व डीएनए परीक्षण के लिए भेजा है।