बीसलपुर: बीसलपुर विधायक को फर्जी कॉल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के नाम पर ₹3.50 लाख की रंगदारी का मुकदमा दर्ज
बीसलपुर विधायक को एक अज्ञात जालसाज द्वारा फर्जी कॉल कर लाखों रुपए ऐठने का प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है आरोपी ने खुद को नीरज बताते हुए विधायक को उनके संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करने का झांसा दिया और नेगेटिव रिपोर्ट का डर दिखाकर 3:50 लाख रुपए की मांग की विधायक की मुस्तैदी के चलते यह ठगी नाकाम हो गई है।