मोहनलालगंज: गोसाईगंज कोतवाली में 83 कबाड़ वाहन 2.81 लाख में हुए नीलाम, नीलामी में आठ लोग हुए शामिल
लखनऊ के गोसाईगंज कोतवाली में 83 कबाड़ दो पहिया वाहनों की नीलामी दो लाख 81 हजार रुपये में समाप्त हुई। नीलामी प्रक्रिया में आठ लोग शामिल हुए। एसीपी गोसाईगंज किरण यादव और इंस्पेक्टर क्राइम महेंद्र शुक्ला ने नीलामी की प्रक्रिया कराई। अंतिम नीलामी में कारोबारी ने 2.81 लाख रुपये की बोली लगाई।