मोहनलालगंज: मदारपुर के खेल मैदान में सांसद खेल स्पर्धा-2024 के तहत क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन, MLA ने फीता काटकर किया उद्घाटन
सांसद खेल स्पर्धा-2024 के तहत मदारपुर स्थित कपेरा चौराहा के खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। मोहनलालगंज विधायक अमरेश कुमार रावत ने मुख्य रूप से उपस्थित होकर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हारने वाले को जीतने के लिए व जीतने वाले को जीत बरकरार रखने के लिए खेलना चाहिए।