मोहनलालगंज: थाना गोसाईगंज पुलिस टीम द्वारा मोबाइल चोरी करने वाला अभियुक्त को चोरी के मोबाइल के साथ किया गया गिरफ्तार
थाना गोसाईगंज पुलिस टीम ने आज एक चोरी से संबंधित अभियुक्त रंजित कुमार को चोरी किए गए मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के ख़िलाफ़ पंजीकृत मुकदमे के आधार पर लगातार तलाश की जा रही थी, इसी बीच आज बुधवार को मुखबिर की सूचना पर मलौली से गिरफ्तार किया। अभियुक्त रानीखेड़ा थाना बीबीडी लखनऊ का निवासी है और उसे गिरफ्तार किए जाने के बाद नियमानुसार मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।