मोहनलालगंज: खुजौली क्षेत्र में मामा के घर रह रही किशोरी से युवकों ने की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर छेड़छाड़ कर रहे युवक व उसके साथी को परिजनों ने पकड़कर पीटा व पुलिस के हवाले कर दिया। इसी दौरान चौकी इंचार्ज खुजौली कार्रवाई करने के बजाय पंचायत की बात करने लगे। मामले की भनक लगने पर इंस्पेक्टर ने चौकी इंचार्ज को फटकार लगाने के साथ ही आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कराया।