मोहनलालगंज: थाना गोसाईंगंज क्षेत्र में करोड़ों की अवैध प्लॉटिंग पर चला एलडीए का बुलडोजर
गोसाईगंज के मस्तेमऊ में एलडीए द्वारा अभियान चलाया गया। अवैध निर्माण पर एलडीए की तरफ से चले अभियान में करीब 5 करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रापर्टी को ध्वस्त किया गया। यहां करीब दो महीने से अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। नोटिस के बाद भी कुछ नहीं हो रहा था। उसके बाद भी प्रापर्टी डीलर अवैध प्लाटिंग नहीं छोड़ रहे थे। इसी दौरान एलडीए का हुआ बड़ा ऐक्शन जहां बुलडोज़र के माध्यम से करोड़ों की अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।