अशोक नगर: कलेक्टर के एक्शन से हटे अवैध कब्जे जनसुनवाई के आवेदनों पर तुरंत कार्रवाई, पीड़ितों को मिला न्याय
अशोकनगर में कलेक्टर साकेत मालवीय के निर्देश पर जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आवेदकों को उनकी जमीन पर कब्जा दिलाया गया। देवखेड़ी निवासी रंजीत आदिवासी, चरोदा निवासी लटूरी बाई और भेटूआ निवासी भूरा की शिकायतों पर राजस्व दल ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे हटवाए और भूमि का कब्जा वापस सौंपा।