उज्जैन शहर: जिला अस्पताल का कलेक्टर ने किया निरिक्षण,लिफ्ट रखरखाव में लापरवाही पर संबंधित कंपनी को हटाने के दिए निर्देश
उज्जैन। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने सोमवार रात जिला चिकित्सालय चरक भवन का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम, बर्थ वेटिंग, पोस्ट ऑपरेटिव और पुरुष मेडिकल वार्ड का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने अस्पताल स्टाफ को यूनिफॉर्म पहनने, लिफ्टों के नियमित रखरखाव, ड्रेनेज समस्या के शीघ्र समाधान तथा