शाजापुर: शहर के टंकी चौराहा स्थित साईं मंदिर में मनाया गया स्थापना दिवस, साईं बाबा का हुआ अभिषेक
शाजापुर के टंकी चाैराहा स्थित साईं मंदिर पर स्थापना दिवस समारोह मनाया। स्थापना दिवस समारोह के पर मंदिर पर आकर्षक सजावट की गई है। मंदिर पर की गई विद्युत रोशनी से मंदिर जगमगा उठा है। साथ ही साईं बाबा का भी अभिषेक किया गया और आकर्षक श्रृंगार किया है। रविवार को प्राप्त जानकारी अनुसार स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंदिर में विभिन्न धार्मिक आयोजन किए गए।