शाजापुर: विश्व श्रवण दिवस पर जिला अस्पताल में निशुल्क श्रवण क्षमता कैंप का हुआ आयोजन, उज्जैन से आए ऑडियोलॉजिस्ट ने की जांच
विश्व श्रवण दिवस पर रविवार को जिला अस्पताल में निशुल्क श्रवण क्षमता कैंप का आयोजन हुआ कार्यक्रम के शुभारंभ में सीएमएचओ जिला अस्पताल के डॉक्टर और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।उज्जैन से आउटसोर्स से आए ऑडियोलॉजिस्ट द्वारा 60 से 70 मरीजों की जांच की गई है। जिन मरीजों की श्रवण क्षमता कम पाई गई उन्हें सामाजिक न्याय विभाग से निशुल्क श्रवण मशीनों का वितरण किया जाएगा।