खरीक: नवगछिया की ‘मनराजी लीची’ ने बनाई नई पहचान
नवगछिया-गोपालपुर की ‘मनराजी लीची’ अपनी खास मिठास, लाल रंग और लंबे समय तक ताजा रहने की खूबी के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रही है। गंगा किनारे की उपजाऊ मिट्टी में उगने वाली यह लीची अब बिहार ही नहीं, विदेशों तक पहचान बना रही है। किसानों के अनुसार इसका स्वाद बेहद मीठा होता है और मोटा छिलका होने के कारण लंबी दूरी तक ले जाने पर भी फल सुरक्षित रहता है।