धनौरा: मंडी धनौरा के मोहल्ला कटरा निवासी व्यापारी ने खाद्य विभाग की टीम पर लगाए गंभीर आरोप, गजरौला में बिगड़ी हालत
आपको बता दे की मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी व्यापारी अब्दुल खालिद पुत्र खलील अहमद ने खाद्य विभाग की टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को लगभग 1:00 बजे वह अमरोहा डीएम निधि गुप्ता से शिकायत करने जा रहा था। गजरौला के इंद्रा चौक पर अचानक उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद में उसने कहा है कि खाद्य विभाग की टीम ने उसकी दुकान पर छापेमारी की थी।