धनौरा: गजरौला के गांव नगलिया मेव में गन्ना कीरे केंद्र पर घटतौली से किसान परेशान, किया हंगामा
गुरुवार को लगभग 3:00 बजे गजरौला क्षेत्र के गांव नगलिया मेव में स्थित गन्ना किरे केंद्र पर किसानों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। किसान नारायण सिंह, विनोद भडाना, महावीर सिंह, मनवीर सिंह, ओंकार सिंह, अनुज भड़ाना, प्रदीप भड़ाना, अमित भड़ाना वह आदि किसानों का कहना है कि उनके गांव में बने गन्ना किरे केंद्र पर घटतोली हो रही है। जिसकी वजह से किसान काफी परेशान है।