धनौरा: गजरौला चौपला पर सवारी बैठाने को लेकर बस चालक और टेंपू चालक में हुई मारपीट, एक व्यक्ति घायल
गजरौला चौपला पर सवारी बैठाने को लेकर बस चालक व टेंपू चालक के बीच मारपीट होने लगी, मारपीट के दौरान बस का परिचालक आरिफ निवासी हसनपुर बुरी तरह घायल हो गया। आरिफ ने बताया है की सवारी बैठा ने को लेकर टेंपू चालक ने उसके सर में डंडा मार दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया है। पीड़ित ने चौपला चौकी पर तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।