धनौरा: बछरायूं में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, युवक ने दूसरी जगह रिश्ता तय किया, युवती ने किया हंगामा
बछरायूं के एक गांव की रहने वाली युवती दो साल पहले स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से फोन पर संपर्क में आई थी। युवती का आरोप है कि युवक ने उसके साथ शादी करने का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। दो साल बीतने के बाद भी युवक शादी के लिए तैयार नहीं था। इस दौरान युवती को प्रेमी का रिश्ता किसी अन्य जगह होने की जानकारी मिली।