कामां: कामां पुलिस ने 18 साल से फरार ट्रैक्टर लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार
कामां पुलिस ने ट्रैक्टर लूट के एक पुराने मामले में 18 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी ईसब निवासी सांवलेर को गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी उड़ाका बस स्टैंड पर मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस उससे मामले में पूछताछ कर रही है। शुक्रवार रात 8 बजे मिली मामले में जानकारी।