चकरनगर: आफत बनकर आया तूफान, कई विशालकाय वृक्ष धराशाही, किसी की छत तो किसी की दीवार गिरी, कई जगह टीनें पतंग बनी, चारों तरफ तबाही
तेज आंधी तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश ने तवाही मचा दी।क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विद्युत पोल के साथ कई वृक्ष धराशाही हो गए। तेज तूफान में विद्युत विभाग को भी भारी नुकसान बताया जा रहा है।फिलहाल किसी भी प्रकार की जन हानि की कोई सूचना नहीं मिली है। रविवार देर शाम करीब 7 बजे अंधाधुंध आंधी तूफान ने पूरे इलाके में तवाही मचा दी।