जींद: मतदान से संबंधित सभी सेवाओं का ऑनलाइन ले सकते हैं मतदाता लाभ-जिला निर्वाचन अधिकारी
निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता से लेकर उम्मीदवार तक सभी के लिए ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। मतदाता के लिए वोटर हैल्पलाइन और उम्मीदवारों के लिए सुविधा एप शुरू की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने मतदाताओं व चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों से इन ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।