उज्जैन शहर: मध्यप्रदेश में गांव के खानदानी पटेल को सरकार मानदेय दें, नहीं तो पटेल महासंघ करेगा आंदोलन - राजेश पटेल
मध्यप्रदेश में गांव के खानदानी पटेल को सरकार द्वारा मानदेय दिया जाना चाहिए। मानदेय नहीं देने पर पटेल महासंघ द्वारा सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। यह बात पटेल महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पटेल ने कही है। उन्होंने तरणताल स्थित प्रेस क्लब पर जानकारी देते हुए बताया कि शासन कोटवालों को मानदेय देती है। लेकिन खानदानी पटेल आजादी के बाद से काम कर रहे है।