नर्मदापुरम: सेठानी घाट पर भगवान शिव के रुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सावन माह के अवसर पर शनिवार को नर्मदापुरम के प्रसिद्ध सेठानी घाट पर भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया। पंडित आचार्य सोमेश परसाई के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंत्रोच्चार और धार्मिक विधियों के बीच भगवान शिव का अभिषेक किया गया। इस दौरान घाट पर भक्तिमय माहौल बना रहा।