दरभंगा: लहेरियासराय स्थित जिला परिषद कार्यालय में नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों का चुनाव हुआ
दरभंगा के लहेरियासराय में स्थित जिला परिषद कार्यालय के सभागार में मंगलवार को नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों का चुनाव 48 वार्ड के पार्षदों के द्वारा वोटिंग के माध्यम से किया गया। इस चुनाव में पांच पुराने ही चेहरे हैं तो दो नए चेहरे को चुना गया है। इस संबंध में मौजूद लोगों ने कई बातों की जानकारी मंगलवार की शाम 4:00 बजे मीडिया को दी है।