दमोह: कृषि उपज मंडी में चोरी रोकने के लिए गल्ला व्यापारी संघ के अध्यक्ष नरेंद्र बजाज ने सुरक्षा की मांग की
Damoh, Damoh | May 21, 2026 दमोह कृषि उपज मंडी में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर जिला अनाज, गल्ला व्यापारी संघ के अध्यक्ष नरेंद्र बजाज ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों मंडी में चोरी की घटना सामने आई थी और संगठित गिरोह व्यापारियों व किसानों के माल को निशाना बना रहे हैं। कलेक्ट्रेट में हुई बैठक के दौरान उन्होंने एसडीएम सौरभ गंदर्भ को अवगत कराया।