कायमगंज: गांव सिरौली स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का डीएम ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई का भी लिया जायजा
नवाबगंज के गांव सिरौली स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का डीएम डॉक्टर अंकुर लाठर ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को परिसर में नियमित स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। रसोई घर का भी निरीक्षण किया। गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एडीएम भी मौजूद रहे।