सैदपुर: ब्लॉक प्रमुख मारपीट मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 6 पर ₹25 हजार का ईनाम, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी
ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव के कार्यालय में हुई मारपीट और भारी बवाल के प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि 6 आरोपितों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।