#सेवा_संकल्प_अभियान सेवा की कहानी
🔸सांवरिया का सपना पूरा हुआ, पक्के मकान में रहने लगे*
उज्जैन 29 सितम्बर। ग्राम पंचायत उमरिया जागीर, जनपद उज्जैन के रहने वाले श्री सांवरिया पिता शंकरलाल अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहा करते थे। बारिश में आए दिन उन्हें टपकते पानी के नीचे घर के बर्तन रखना पड़ते थे। दरवाजे पुराने होकर टूट गए थे। जीव-जंतु घर में घुस जाया करते थे। जैसे ही उन्हें पता लगा कि प्रधानमंत्री आवास में उनका नंबर आ गया है, तो मानो उनका बरसों का सपना साकार हो गया। 1.20 लाख रुपये की राशि पंचायत से मिली और कुछ अपने पास से कुछ पैसा लगाया। 90 दिन की मजदूरी का पैसा जो उनके परिवार को मिला, वह भी घर में लगाकर उन्होंने अपना आवास बना लिया। आज वे अपने सपनों के घर में रह रहे हैं। इस आवास के लिए सांवरिया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं।
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Office Ujjain
CM Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Umaria, Madhya Pradesh | Sep 29, 2026