गभाना: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित अस्पतालों पर की छापेमार कार्रवाई, 2 अस्पताल संचालकों को दिए नोटिस
गभाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राहुल कुमार के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को करीब साढ़े 11 बजे से अस्पतालों पर छापेमारी की। जांच के दौरान दो अस्पतालों में न तो कोई डॉक्टर मिला और न ही कोई स्टाफ मौजूद था। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दोनों अस्पताल बिना वैध पंजीकरण के संचालित हो रहे थे।