लालकुआं विधानसभा के बिंदुखत्ता से हजारों की संख्या में ग्रामीण राजस्व गांव की मांग को लेकर लालकुआं तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। ग्रामीण वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। वन अधिकार संगठन के सदस्यों का कहना है कि पिछले 45 दिनों से गांव-गांव पदयात्रा कर लोगों को इस मांग से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। संगठन के मुताबिक, वर्ष 2024 में जरूरी दस्तावेज पूरे कर जिला स्तरीय समिति को भेजे जा चुके हैं और फाइल शासन तक भी पहुंची, लेकिन अब तक राजस्व गांव का दर्जा नहीं मिला है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनकी मांग लंबे समय से लंबित है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि राजस्व गांव की अधिसूचना जारी होने की तारीख नहीं बताई गई, तो वे अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेंगे। अब देखना होगा कि शासन और प्रशासन इस मांग पर क्या कदम उठाते हैं।
#Bindukhatta #Lalkuan #Haldwani #Nainital #Uttarakhand #RevenueVillage #ForestRightsAct #ForestRightsAct2006 #VillageRights #RuralDevelopment #PublicProtest #Protest #UttarakhandNews #HaldwaniNews #LalkuanNews #NainitalNews #LocalIssues #PublicDemand #RuralIssues #Government #Administration #PeopleProtest #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #NewsReel #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews
Haldwani, Nainital | Sep 27, 2026