टीकमगढ़: मस्जिद के पास शराब की दुकान खोलने का विरोध, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा में मस्जिद और बस्ती के पास शराब दुकान खोलने के प्रस्ताव का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि प्रस्तावित शराब दुकान को गांव और धार्मिक स्थल मस्जिद से दूर खोला जाए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग करते हुए आज दिन शुक्रवार को शाम 4 बजे ज्ञापन सौंपा