कोल: जिले में लगे विद्युत प्रीपेड मीटर के विरोध में BMKU ने लाल डिग्गी विद्युत केंद्र पर प्रदर्शन किया, मीटर हटाने की मांग
Koil, Aligarh | Apr 13, 2026 अलीगढ़ में विद्युत प्रीपेड मीटर लगाए जाने के बाद आमजन सड़कों पर है और लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। अब प्रीपेड मीटर के विरोध में BMKU ने जोरदार प्रदर्शन किया है। संगठन के बैनर तले कार्यकर्ता और पदाधिकारी लाल डिग्गी विद्युत केंद्र में इकट्ठा हो गए। इस दौरान संगठन के बैनर तले कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।