करनाल: सेक्टर 12 में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया, पंफलेट, हैंडबिल, पोस्टर आदि पर प्रकाशक, प्रेस का नाम छापना अनिवार्य
Karnal, Karnal | Sep 28, 2024 हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 के दौरान प्रिंटिंग प्रेस संचालक निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार ही आचार संहिता की पालना करते हुए चुनाव प्रचार की सामग्री का प्रकाशन करें।उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान बैनर, होर्डिंग, पंफलेट, हैंडबिल व पोस्टर आदि पर मुद्रक व प्रकाशक के नाम छापना अनिवार्य है।