करनाल: चुनाव में ऑडियो/वीडियो, वॉइस कॉल्स व एसएमएस के माध्यम से प्रचार के लिए मीडिया मानिटरिंग कमेटी से अनुमति लेनी होगी: डीसी
Karnal, Karnal | Sep 28, 2024 उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने कहा कि विधानसभा आम चुनाव में प्रचार के दौरान प्रत्याशी की ओर से प्रचार के लिए इस्तेमाल में ली जाने वाली ऑडियो/वीडियो प्रचार सामग्री, वॉइस कॉल्स व बल्क में भेजे गए एसएमएस का खर्च, उसी के चुनाव खर्चे में जोड़ा जाएगा। ये स्त्रोत ऑडियो वीडियो संदेश, टेक्स्ट एसएमएस आदि किसी भी प्रकार के हो सकते हैं।