करनाल: विधानसभा क्षेत्र नीलोखेड़ी में 82 बुजुर्गों व दिव्यांगों ने फार्म-12 डी के तहत किया मतदान
Karnal, Karnal | Sep 27, 2024 एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्ग मतदाताओं तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को घर पर ही वोट डालने की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए 82 बुजुर्गों एवं दिव्यांग मतदाताओं ने फार्म 12 डी भरकर पोस्टल बैलेट से यानि घर पर ही मतदान किया।