इंदौर: चंदन नगर: सूदखोरों से परेशान व्यापारी ने खाया जहर, अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
Indore, Indore | Feb 12, 2026 इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में रहने वाले एक व्यापारी ने बुधवार रात 11 बजे जहर खा लिया। जहर खाने से पहले उसने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक चंदन नगर निवासी मोहम्मद मोसीन पिता मोहम्मद अशरफ के मोबाइल से एक वीडियो मिला है। वीडियो में उसने कड