गुमला: मजदूरों के अधिकारों के लिए निकली रैली, संघर्ष से बदलाव का संदेश दिया
Gumla, Gumla | May 1, 2026 राष्ट्रीय मजदूर संघ और झारखंड प्रदेश प्रतिज्ञा महिला एसोसिएशन के बैनर तले मजदूरों के अधिकारों को लेकर गुमला में एक विशाल रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व मजदूर संघ के अध्यक्ष मोहन उरांव और देवकी देवी ने संयुक्त रूप से किया। रैली पालकोट रोड से शुरू होकर पटेल चौक होते हुए श्रम विभाग कार्यालय तक पहुंची। इस दौरान मजदूर नारे लगाते हुए चल रहे थे।