उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले की यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र स्थित रामणी बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जंगली हाथी दिनदहाड़े रिहायशी इलाके और बाजार में पहुंच गया। हाथी को अचानक बाजार में घूमता देख दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई, जिसके बाद लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली। हालांकि, क्षेत्र में जंगली हाथी की मौजूदगी से ग्रामीणों और व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
.
.
.
.
#Uttarakhand #PauriGarhwal #WildElephant #Elephant #ViralVideo
Fatehabad, Agra | Jun 17, 2026