बहराइच: उर्रा इलाके में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उर्रा इलाके के रहने वाले विष्णु कुमार ने मंगलवार को घर में खाना खाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान उनकी मां ने विष्णु को डांट दिया। जिससे नाराज होकर विष्णु ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान विष्णु कुमार की मौत हो गई। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जांच जारी है।